अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दो दिवसीय बालिका पंचायत का बीते कल मंगलवार को समापन हो गया है।
प्रतियोगिताओं का आयोजन
जिसकी अध्यक्षता करते हुए शिक्षा अधिकारी धौलादेवी दीक्षा बेलवाल के द्वारा प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। डाइट अल्मोड़ा की प्रवक्ता व बालिका पंचायत की समन्वयक डॉक्टर दीपा जलाल के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें लोकगीत में स्याल्दे विकासखंड प्रथम, भिकियासैंण द्वितीय, हवालबाग तृतीय स्थान पर रहे। लोक नृत्य नाटिका में स्याल्दे की टीम प्रथम, लमगड़ा द्वितीय व हवालबाग तृतीय स्थान पर रहे। वाद्य यंत्र में हवालबाग के राहुल और आयुष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि भैसियाछाना द्वितीय व लमगड़ा तृतीय रहे। ऐपण प्रतियोगिता में लमगड़ा की भावना ने प्रथम स्थान, हवालबाग की योगिता ने द्वितीय स्थान तथा भैंसियाछाना की दीपाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में भिकियासैंण की वर्षा ने प्रथम स्थान, लमगड़ा की कल्पना ने द्वितीय स्थान तथा स्याल्दे की अमिफा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फायरलैस कुकिंग में लमगड़ा की क्रिस्टीना ने प्रथम स्थान, भिकियासैंण की तनु ने द्वितीय स्थान तथा भैंसियाछाना और हवालबाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में भिकियासैंण की खुशी ने प्रथम स्थान, हवालबाग की सौम्या ने द्वितीय स्थान तथा लमगड़ा की करीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रहें शामिल
कार्यक्रम का संचालन डॉ विद्या कर्नाटक ने किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर डायट से डॉक्टर पीसी पंत, डॉक्टर बी पांडे एस भंडारी, किरन भाकुनी, हेमलता वर्मा,मनीषा भट्ट, ज्योति पांडे ,सरिता कुलियाल, डॉ सतीश भट्ट तथा अन्य मार्गदर्शन शिक्षक शामिल रहे।