बागेश्वर: दीजिए बधाई: राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में शूटर कल्पेश उपाध्याय ने किया शानदार प्रदर्शन, किया नेशनल क्वालिफाई

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। नेशनल राइफल एसोसिएशन द्वारा दिल्ली 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप आयोजित हुई।

स्पोर्ट्स पिस्टल 22 ओलंपिक कैटेगरी का खेल

जिसमें 11वें दिन उत्तरखंड के 15 वर्षीय युवा पिस्टल शूटर कल्पेश उपाध्याय ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने 25 मीटर के खेल में 600 अंकों में से 534 अंक लेकर नेशनल क्वालिफाई कर लिया है। उन्होंने प्रीसिजन में 300 में से 256 अंक एवं रैपिड स्टेज में 300 में से 278 अंक कुल दोनों गेम का मिलाकर 600 में से 534 अंक प्राप्त किए। कल्पेश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 534 अंक प्राप्त किए। इससे पहले पिछले वर्ष कल्पेश उपाध्याय 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में क्वालीफाई किया था। कल्पेश उपाध्याय बागेश्वर जिले के भतौड़ा गांव निवासी उत्तराखण्ड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय के बेटे हैं।