अल्मोड़ा: नैनीताल मोटर्स मारुति वर्कशॉप में हुई चोरी का खुलासा, डेन्टर ही निकला चोर, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर में बीते कल दिनांक 14.05.2025 को जगदीश सिंह बोरा मैनेजर नैनीताल मोटर्स मारुति वर्क शॉप धारानौला, अल्मोड़ा द्वारा पुलिस में तहरीर दी गयी। जिसमे बताया कि 09.05.2025 को शोरुम/वर्क शॉप बन्द करके हम सब कर्मचारी अपने घर को चले गये थे जब दिनांक 10.05.2025 को शोरुम/वर्क शॉप खोला गया तो शोरुम/वर्क शॉप के 02 लॉकर के लॉक टूटे हुए थे चेक किया तो दोनों लॉकर से कुल 65,000 रुपये गायब थे। जिस सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में अज्ञात के विरुद्ध मु0अ0स0- 40/2025 धारा 305(A)/331(3) बीएनएस में एफआईआर पंजीकृत की गयी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिसके बाद इस मामले में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोडा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चोरी की गई धनराशि एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही कर संभावित स्थानों पर तलाश/ सुरागरसी पतारसी करते हुए जानकारी जुटाई गयी। जिसमें डेन्टर मोहसिन खान चोरी की घटना के दिन से ही फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासों से एफआईआर पंजीकृत होने के मात्र 06 घण्टे के भीतर ही अभियुक्त मोहसिन खान पुत्र हसीन मिया निवासी छीपी टोला बरेली उत्तर-प्रदेश हाल निवासी मारुति सर्विस सेंटर शोरुम राजपुरा, अल्मोड़ा को दिनांक 14.05.2025 को लोधिया क्षेत्र से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 62,006/- रु0 नगदी बरामद की गयी। एफआईआर से सम्बन्धित बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत पंजीकृत एफआईआर में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में बताई यह बात

अभियुक्त ने बताया कि वह 7-8 वर्षो से धारानौला मारुति वर्क शॉप में डेन्टिंग का काम कर रहा है और वर्क शॉप में जो चोरी हुई थी वह मेरे द्वारा की गयी थी जिसमें से मैंने कुछ रुपये खर्च कर दिये। अभियुक्त के कब्जे से 62,006/- रु0 नगदी बरामद हुई।

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 आनंद बल्लभ कश्मीरा, चौकी प्रभारी धारानौला
2- हे0कानि0 आसिफ हुसैन
3- कानि0 राजीव जोशी