अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आकांक्षी ब्लॉक स्याल्दे को प्रथम स्थान मिला है। जो नीति आयोग की ओर से जारी डेल्टा रैंकिंग में मिला है।
मिली प्रथम रैंकिंग
मिली जानकारी के अनुसार नीति आयोग की रिपोर्ट में डेल्टा रैंकिंग में स्याल्दे ब्लॉक राज्य में टॉप स्थान पर है। नीति आयोग की ओर से आकांक्षी ब्लॉक स्याल्दे को राज्य में प्रथम स्थान मिला है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर ब्लॉक को 136 वां स्थान मिला है। इस संबंध में समन्वयक गोविंद सिंह डसीला ने बताया कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम देश के 500 सबसे पिछड़े ब्लॉकों को बहुआयामी विकास की दिशा में अग्रसर करने का लक्ष्य रखता है।
जिला प्रशासन ने जताई खुशी
इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी विनीत तोमर और सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने खुशी जताई है।