अल्मोड़ा: बाजार में वाहनों के प्रवेश पर देना होगा इतना शुल्क


अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद में पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें नगर के मुख्य बाजार के प्रवेश गेट से बाजार में वाहनों के प्रवेश को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

वाहनों के प्रवेश पर शुल्क तय-

इस बैठक में बाजार में वाहनों के प्रवेश के लिए शुल्क निर्धारित किया गया। जिसमें यह भी तय किया गया कि बाजार का मिलन चौक, थाना बाजार और धारानौला गेट पूर्व की भांति सुबह 8 से रात 8 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। वही रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक गेट खुले रहेंगे। वही सुबह 8 बजे के बाद गेट विशेष स्थिति में पालिका से अनुमति लेने के बाद खोला जाएगा। इसी के साथ निजी वाहनों के बाजार में प्रवेश करने पर प्रति फेरा 100 रुपया और व्यवसायिक वाहनों से 300 रुपया प्रति फेरा शुल्क लिया जाएगा। लेकिन मरीजों के वाहनों से शुल्क नहीं लिया जाएगा। उनके लिए निशुल्क सुविधा रहेगी।

इस दौरान यह लोग रहे मौजूद-

इस दौरान बैठक में पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, मयंक सिंह बिष्ट, अमर नन्जौन, प्रतेश पांडे, सभासद सचिन आर्या, हेम चंद्र तिवारी, अर्जुन सिंह, मनोज, तरन्नुम बी, सौरभ वर्मा, अमित साह, दीपक वर्मा, दीप्ती सोनकर, दीपा साह, आशा रावत, राजेंद्र तिवारी, विजय पांडे, ईओ श्याम सुंदर प्रसाद आदि मौजूद रहे।