अल्मोड़ा: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं, बिला हेलमेट बाइक दौड़ा रहें 05 आए चपेट में

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों का उल्लघंन कर रहे हैं।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का चेकिंग अभियान जारी

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को यातायात पुलिस ने नगर के टैक्सी स्टेंड समेत विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। बिना हेलमेट बाईक दौड़ा रहे पांच दोपहिया वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की साथ ही जुर्माना वसूला।