अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस द्वारा कल 8 मार्च को मनाए जाने वाले अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन
जिसमें वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया गया और सभी महिलाओं ने अपने-अपने विचार रखें। जिसमें वर्तमान में हो रहे महिलाओं का शोषण और उनके ऊपर हो रहे अत्याचार मुख्य बिंदु रहें। सभी महिलाओं ने अपने अपने अधिकारों को पाने के लिए किस प्रकार से महिलाओं को समझ में कार्य करने होंगे इस पर जोड़ दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में निर्मला तिवारी और विशिष्ट अतिथि कंचन लता पांडे रहीं। साथ ही विशेष अतिथि के रूप में कंचन तिवारी, ममता वर्मा, रेखा आर्य, पार्वती आर्य, पूर्व प्रधान आदि रहें।
यह लोग रहें उपस्थित
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राधा बिष्ट ने और संचालन प्रीति ने किया। लता तिवारी, लीला जोशी, राधा तिवारी, गीता मेहरा, जया जोशी, शोभा जोशी ने अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम में दीपा शाह, नगर अध्यक्ष तारा तिवारी,पुष्पा पांडे, धीर तिवारी, रजनी टम्टा, भगवती आर्य, किरण शाह, तारा भंडारी, आनंदी मेहरा, किरण शाह, भगवती आर्य, चंद्रा बिष्ट, गीता पांडे, राधा राजपूत, सरस्वती आर्य, किरण बिष्ट, शोभा, बीना त्रिपाठी, नंदी नेगी, सुमन बिष्ट, ममता कपूर, बीना पांडे व सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रहीं।