अल्मोड़ा के बाड़ेछीना के समीप नए साल पर पर्यटक घूमने आए हुए हैं। वही पर्यटकों का स्थानीय युवकों से कुछ विवाद हो गया। जिस पर पर्यटकों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के कुछ युवाओं ने उनके वाहन में तोड़फोड़ कर दी।
बाइक सवार युवकों ने वाहन में की तोड़ फोड़-
जानकारी के अनुसार नए साल में काफी संख्या में पर्यटक अल्मोड़ा पहुंचे थे। शनिवार की देर शाम नोएडा से जागेश्वर धाम आए दो वाहनों में करीब आठ पर्यटक वापस लौट रहे थे। बाड़ेछीना से लगभग दाे किमी दूर बाइक सवार स्थानीय लोगों से पर्यटकों का विवाद हो गया। जिस पर बाइक सवार युवकों ने उनके वाहन में तोड़ फोड़ कर दी। वहीं उनकी चेन समेत कुछ अन्य सामग्री चुरा ली।
मामले की जांच में जुटी राजस्व पुलिस-
जिस पर इस घटना की सूचना पर देर रात राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और पर्यटकों को रात में नगर के एक होटल में ठहराया जिसके बाद पर्यटक शनिवार को वह वापस चले गए। वही राजस्व पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
More Stories
एक और उपलब्धि जुड़ेगी इसरो के नाम, चंद्रयान-3, आदित्य एल-1 के बाद भेजेगा तीसरा मिशन, शुक्र पर खोज का है प्लान
दुखद: उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एसके दास का निधन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी जानकारी
दुखद: भारत में हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन का 98 साल की उम्र में निधन