अल्मोड़ा जिला अस्पताल से एक दुखद व मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आज सुबह जिला अस्पताल कर्मियों को नवजात शिशु का शव अस्पताल के एक शौचालय में दिखाई दिया। जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। जिसके पश्चात अस्पताल कर्मियों ने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। अस्पताल प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए इसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की कार्यवाही शुरू कर दी है। अब अस्पताल में लगे सी सी कैमरों की फुटेज को भी खगला जा रहा है।
अल्मोड़ा: दुखद.. जिला अस्पताल के शौचालय में मिला नवजात का शव