April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा:भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा नगर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग हुआ बूथ स्तर पर प्रारंभ

आज अल्मोड़ा भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत नगर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग बूथ स्तर पर प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने दीप प्रज्वलन कर वर्ग की शुरुआत की।

कोरोना से संबंधित और इन बातों पर रखें विचार-

इस दौरान वर्ग के संयोजक सुनील कुमार जोशी व सह संयोजक रमेश मेर ने वर्ग में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी को बूथ स्तर पर कोरोना की संभावित लहर को रोकने व आम जनमानस को कोरोना के प्रति जागृत करने के निरंतर प्रयास करने चाहिए। वर्ग की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने तथा संचालन महामंत्री मनोज जोशी ने किया। वर्ग के प्रथम सत्र में नगर उपाध्यक्ष देवेंद्र सत्यपाल ने स्वास्थ्य स्वयंसेवक संकल्पना एवं भूमिका विषय पर अपने विचार रखे जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य अभियान का उद्देश्य, स्वास्थ्य स्वयं सेवक से अपेक्षा, स्वास्थ्य स्वयंसेवक के कार्य आदि के बारे में जानकारी दी गई द्वितीय सत्र में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कोरोना की सामान्य जानकारी के अंतर्गत कोरोना क्या है , भारत में कोरोना की स्थिति, कोरोना संक्रमण के सामान्य लक्षण आदि विषय पर अपने विचार रखें। तृतीय सत्र में डॉ प्रेम प्रकाश पांडे ने योग व आसन विषय पर अपने विचार रखे जिसमें कोरोना से  लड़ने के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला तथा योग साधक हिमांशु परगाई द्वारा योग आसनों का प्रदर्शन किया गया। वही चतुर्थ सत्र में डॉ डीके जोशी द्वारा कोविड-19 अनुकूल व्यवहार के अंतर्गत कोरोना संक्रमण को कैसे रोका जाए, मास्क का प्रयोग व सावधानियां, टीकाकरण ,रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण बातें , प्राथमिक उपचार व उपाय विषय पर अपने विचार रखें। वर्ग समापन  में कार्यक्रम के अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने प्रतिभाग कर रहे सभी स्वयं सेवकों का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि वह प्रशिक्षण प्राप्त कर बूथ स्तर पर कोरोना के प्रति जन जागरूकता अभियान प्रारंभ कर समाज में आदर्श स्थापित करेंगे ।

यह लोग रहे उपस्थित-

इस अवसर पर प्रशिक्षण वर्ग में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरण पन्त जिला मंत्री विनीत बिष्ट जिला कोषाध्यक्ष तुषार कांत साह नगर महामंत्री व सभासद मनोज जोशी नगर उपाध्यक्ष देवेंद्र सत्यपाल सुनील जोशी माया जोशी रमेश मेर मनीष जोशी आशीष कुमार सभासद व नगर मंत्री दीप्ति सोनकर हरीश त्रिपाठी भावेश जोशी रमेश लाल युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष  अर्जुन सिंह बिष्ट अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष सलमान खान अभय कुमार मुकुल कुमार  नमन गुरुरानी पीयूष कुमार आशीष गुरुरानी निशा बिष्ट शहनाज अंसारी संगीता आर्या माया आर्या कुंदन बगडवाल  निखिल कुमार टम्टा ललित मोहन बिष्ट मोनू कुमार रवि कुमार दिवस तिवारी कुंदन बिष्ट अमित बिष्ट शैलेंद्र कुमार हिमांशु परगाई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।