अल्मोड़ा: केंद्रीय विद्यालय और अथरमनी पाण्डेखोला में हुआ वृक्षारोपण का कार्यक्रम

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। सरपंच अथरमनी पाण्डेखोला व प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा के तत्वाधान में केंद्रीय विद्यालय और अथरमनी पाण्डेखोला में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरपंच निशा जोशी/ हेंमत जोशी एवं प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय बी.राम एवं वन दरोगा मोहन राम ने कहा कि हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण करना चाहिए।

उपस्थित रहे

इस अवसर पर अथरमनी पाण्डेखोला की सरपंच निशा जोशी एवं हेमंत जोशी जी वन दरोगा, मोहन राम केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य बी राम , अध्यापक गौरव जैन, चंद्रशेखर पांडे, अरविंद, विद्यार्थी आशीर्वाद जोशी,अनधा पांडे, रिधिमा रौतेला, शुभम, अमन, प्रिया, मेघा पांडे, गुंजन, अथरमनी से प्रेमा बिष्ट, सीमा भोज, मंजु बिनवाल, योगिता अलमिया, देवेश बिनवाल आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।