March 30, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: युवा जन संघर्ष मंच के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोगों ने बाजार के गेटो में लगे तालो का किया विरोध

 3,180 total views,  2 views today


आज युवा जन संघर्ष मंच के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोगों व नगरवासियों और व्यापारियों ने एक साथ मिलकर नगर पालिका का घिराव किया। साथ ही नगरपालिका को हिदायत दी की अगर आपके द्वारा पूर्व में जो तालिबान आदेश पारित किया गया  उसे जल्द से जल्द वापस लिया जाए।

इतना लिया जा रहा है किराया-

जिसमें नगर पालिका द्वारा प्राइवेट गाड़ी से 100 रुपए प्रति चक्कर टैक्सी गाड़ियों से ₹300 प्रति चक्कर लिया जा रहा है। जो सरासर गलत है। जिसका मंच के बैनर तले विरोध किया गया। इस संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया ।

पूर्व की भांति नगर के गेटो को खोला जाए-

जिसमें कहा गया कि पूर्व की भांति नगर के गेटो को खोला जाए और बाजार में रहने वाले लोगों की प्राइवेट गाड़ियों को पुराने समय के अनुसार आने दिया जाए और उनसे कोई शुल्क वसूला ना जाए। यह भी कहा गया कि नगर में रहने वाले किसी भी व्यक्ति की तबियत खराब हो जाती है तो उसे उस दिन भी अपने वाहन को अन्दर ले जाने की अनुमति दी जाए।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष नें मंच को दिया समर्थन-

मंच के संयोजक मनोज  बिष्ट ने कहा कि अगर नगर पालिका द्वारा इस तुगलगी फरमान को वापस नहीं लिया गया तो युवा जन संघर्ष मंच सभी समाजिक संगठन व व्यपार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व वरिष्ठ  उप सचिव पदाधिकारी के सभी व्यापारियों को साथ में लेकर आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की होगी। मंच को सहयोग देने में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष गिरीश नाथ गोस्वामी ने भी मंच को अपना समर्थन दिया और विश्वास दिलाया कि अगर पालिका द्वारा यह निर्णय वापस नहीं लिए गए तो मंच के साथ उत्तराखंड क्रांति दल इस लड़ाई को लड़ेगी।

यह लोग रहे शामिल-

इस दौरान राजेंद्र प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्यापार मंडल नगर अल्मोड़ा, राहुल सिहं बिष्ट वरिष्ठ उप सचिव व्यापार मंडल अल्मोड़ा, सुधीर गुप्ता उपाध्यक्ष देव भूमि व्यापार मंडल नगर अल्मोड़ा, उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष गिरीश नाथ, गोस्वामी, महेन्द्र सिंह लटवाल, अशोक कुमार साह, सूरज वाणी, हिमांशु साह, दीपू लोहनी, विनय वर्मा, अनुज साह, सुमित गुप्ता, माणिक पांडे, कमल बिष्ट, सुधांशु साह, दीपक वर्मा, शेखर चंद्र पांडे, नीरज सांगा, आशुतोष पवार, मनोज साह, दिलजोत सिंह, शुभम कुमार, सलमान असद अहमद परवेज कुरेशी, नौशाद अहमद, विनय वर्मा, शुभम वर्मा आदि लोग शामिल रहे।