September 22, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में पांच दर्जन से अधिक महिलाओं ने कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

अल्मोड़ा-अल्मोड़ा की पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में आज पांच दर्जन से भी अधिक महिलाओं ने कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।जिला कांंग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने सभी महिलाओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर सभी का कांंग्रेस परिवार में स्वागत किया।

वर्तमान समय में जनता कांंग्रेस से लगातार जुड़ना चाह रही है

इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में जनता कांंग्रेस से लगातार जुड़ना चाह रही है।जिस क्रम में उनके द्वारा आज लगभग पांच दर्जन महिलाओं की कांंग्रेस में सदस्यता कराई गयी है।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगातार आने वाले समय में भी महिलाओं को बढ़ी संख्या में कांंग्रेस से जोड़ा जाएगा।श्रीमती जोशी ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य कांंग्रेस संगठन की मजबूती है।जिसके लिए वे लगातार धरातल पर कार्य कर रही हैं।उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांंग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने “लड़की हूं लड़ सकती हूं” का जो नारा दिया है इसे मूर्त रूप देने के लिए कांंग्रेसजन लगातार प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि उनका भी यही प्रयास है कि अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को कांंग्रेस पार्टी से जोड़ा जाए।श्रीमती जोशी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस की जीत में महिलाओं की अपनी अहम भूमिका रहेगी।

यह लोग रहे उपस्थित

सदस्यता कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज तिवारी,पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,वरिष्ठ व्यवसायी प्रकाश रावत,कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय उपस्थित रहे।पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में आज कांंग्रेस की सदस्यता लेने वालों में शहनाज अन्सारी,हारून अन्सारी,मोहसीन अन्सारी,सल्वनत अंसारी,ऊमा डालाकोटी,महक खान,संगीता,मन्जू देवी,शारदा देवी,महिमा आर्या,प्रीती श्रीवास्तव, राधा राणा,हंसी देवी,सन्तोष कुमार आर्या,हंसी देवी,कला देवी,मीना देवी,भगवती देवी,सुनीता जोशी,मुन्नी पन्त,बबीता भट्ट, गुंजन बिष्ट,मीना जोशी,पूनम पाण्डेय,रवि श्रीवास्तव,साक्षी मजेड़ा,शान्ति मेहरा,मानुली देवी,चम्पा देवी,जगत सिंह मेहरा,प्रताप राम,मन्जू देवी,राधा राणा,संगीता,प्रीति देवी,नन्दी कनवाल,मोहनी देवी,गौरा सिंह,पदीराम,बीरखा सिंह,ललिता कार्की,मुन्नी,स्तुति सिंह,अंकिता,सुन्दर सिंह,राजेन्द्र आर्या,सल्तनत अंसारी,शहनाज अंसारी,दीपा,सपना,पंकज मसीह,महक खान आदि शामिल रहे।

You may have missed

error: Content is protected !!