अल्मोड़ा: यहां मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, परिजनों को सौंपा

अल्मोड़ा के ताड़ीखेत ब्लॉक के रिची बिल्लेख मोटर मार्ग पर विशालकोट में खाई से बरामद अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान गांव के ही किशन के रूप में हुई है।

होटल में काम करता था किशन-

जिसमें यह बात सामने आई है कि मृतक दीपावली के बाद से ही वे परिजनों के संपर्क में नहीं था। मृतक हल्द्वानी किसी होटल में काम करता था।इधर, राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घास काट रही महिलाओं ने देखा था शव-

ताड़ीखेत ब्लाक के सुदूरवर्ती विशालकोट में अज्ञात शव मिला था। क्षेत्र के जंगल में घास काट रही ‌कुछ महिलाओं ने गधेरे में शव पड़ा देखा। यह शव सड़क से लगभग पांच सौ मीटर नीचे पड़ा हुआ था है। चेहरा पूरी तरह से काला पड़ा हुआ है।