उत्तराखंड: UKSSSC ने इस परीक्षा में अनुपस्थित रहे 5 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन किया निरस्त





उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहायक विकास अधिकारी और सहकारी निरीक्षक वर्ग-02 के पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अभिलेख सत्यापन में अनुपस्थित रहने के कारण आयोग ने पांच अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त किया है।


पांच अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग ने अभिलेख सत्यापन में अनुपस्थित रहने के कारण आयोग ने पांच अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा 16 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम के आधार पर चयनित 69 अभ्यर्थियों को 6 अप्रैल 2026 को अभिलेखों की जांच के लिए आयोग कार्यालय बुलाया गया था। इस प्रक्रिया में 64 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 5 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।