अल्मोड़ा: अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक अपने ग्राहकों को देगा यह खास सुविधा, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक अपने ग्राहकों को खास सुविधा देने की तैयारी में है।

मिलेगी यह सुविधा

जानकारी के अनुसार बैंक अपने ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग सेवा देने की तैयारी में है। इस संबंध में बैंक के प्रबंधन निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी तिवारी ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आरबीआई से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। वहीं अध्यक्ष सीए महेश चंद्र जोशी ने बताया कि कुशल अनुभव और नेतृत्व से बैंक लगातार प्रगति पर है। उपाध्यक्ष वसुधा पंत ने बताया कि वर्तमान में बैंक की 65 शाखाएं हैं। कार्य व्यवसाय 6000 करोड़ रुपये नेट एनपीए शून्य और साढ़े चार लाख खाताधारक हैं।