अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आए दिन पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। नगरों से लेकर मैदानों तक यह समस्या बनीं हुई है।
51 हजार लीटर पानी का वितरण
वहीं ग्रामीणों को प्राकृतिक स्त्रोतों या विभागीय टैंकर के माध्यम से पेजयल जरूरत पूरी करनी पड़ रही है। गांवों में पानी का संकट लोगों के लिए परेशानियां बढ़ा रहा है। जल संस्थान की ओर से ग्रामीण इलाकों में रोजाना टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। वहीं शनिवार को विभाग ने जल संकटग्रस्त इलाकों में 51 हजार लीटर पानी बांटा।
इन जगहों में वितरित किया पानी
विभागीय अपर सहायक अभियंता तनुजा मेहता ने बताया कि शनिवार को डीनापानी में 24 हजार, गुरुड़ाबांज में चार हजार, धुरातोक में चार हजार, चलमोड़ीगाड़ में दो हजार, गुरुड़ाबांज तहसील में दो हजार, तोली में दो हजार, नगरखान में दो हजार, थपलियाल में दो हजार, घनेली में चार हजार, पुनाकोट में दो हजार, कुल 51 हजार लीटर पानी का टैंकरों के माध्यम से बांटा गया।