अल्मोड़ा: अग्निवीर भर्ती रैली, बारिश में भीगते हुए दौड़े युवा, दिखा अग्निवीर बनने का जोश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में अग्निवीर भर्ती रैली जारी है।

अग्निवीर भर्ती रैली

जिसमें सोमनाथ मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली के छठे दिन रविवार को नैनीताल, धारी, कोश्यां कुटोली, रामनगर तहसील के युवाओं की रैली हुई। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि सोमनाथ मैदान में रविवार को नैनीताल जिले के युवाओं की अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की गई। बारिश के बाद भी युवा तय समय पर रात ढाई बजे मैदान के बाहर पहुंचे। सुबह छह बजे तक उन्हें मैदान में प्रवेश दिया गया। बारिश के बीच ही उन्होंने अग्निवीर बनने के लिए 1.6 किमी लंबी दौड़ लगाई। इसमें करीब 900 युवाओं ने दौड़ लगाई और इसमें सफल युवाओं ने बीम लगाकर अपना दमखम दिखाया। इसमें सफल युवाओं के दस्तावेजों की जांच की गई। अब उन्हें अगले चरण की बाधा पार करनी होगी।