अल्मोड़ा: यातायात नियमों का उल्लंघन करना पड़ा भारी, इस वर्ष अब तक इतने लोगों पर एमवी एक्ट,पुलिस एक्ट,कोटपा एक्ट के तहत हुई कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

जिस पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा इस वर्ष 2024 में  अब तक एमवी एक्ट,पुलिस एक्ट,कोटपा एक्ट के तहत 18,866 लोगों पर कार्यवाही की गई है।

मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही

नशे में/खतरनाक तरीके/बिना हेलमेट/ड्राईविंग के समय मोबाईल का प्रयोग कर वाहन चलाने/नाबालिग द्वारा वाहन चलाये जाने/यातायात नियमों का उल्ल्घंन वालें 15,598 लोगों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाहियाँ की गई है। जिसमें 159 वाहनों को सीज किया गया है।

उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही

सार्वजनिक/पर्यटक स्थलों पर शराब पीने/पिलाने, गन्दगी करने,अराजकता,न्यूशेन्स फैलाने वाले 3041 लोगों के विरुद्ध  कड़ी कार्यवाही की गई है।

कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही

सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालें 227 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।