अल्मोड़ा: नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स ने पीएश्री राइका गरुड़ाबांज में विद्यार्थियों के साथ मनाया संविधान दिवस, कराई यह प्रतियोगिताएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा‌ में नेहरू युवा केंद्र, युवा अल्मोड़ा के वॉलियंटर विवेक सुयाल और सौम्या महरा ने अल्मोड़ा जिले के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ाबांज में छात्रों के साथ मिलकर बीते कल मंगलवार को संविधान दिवस पर संविधान दिवस मनाया।

प्रतियोगिताओं का आयोजन

जिसमें बच्चों के साथ भव्य रैली का आयोजन किया गया । साथ ही निबंध प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता में प्रथम प्रिया बिष्ट, द्वितीय रागिनी, तृतीया हर्षिता आर्या रही । वही भाषण प्रतियोगिता में प्रथम गीता गैड़ा द्वितीय आदित्य सिंह बिष्ट तृतीय विजय सिंह बिष्ट रहें। निर्णायक की भूमिका में पुरन पांडेय, मेघा मनराल, सत्या वती ,   रहे। जिसके बाद विजेताओं को पुरस्कार दिए गए