अल्मोड़ा: योग एक विधा है जो रोगों को कम करने में और कई रोगों से  जड़ मुक्ति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है- चन्दन सिंह लटवाल

विभागाध्यक्ष नवीन चन्द्र भट्ट के संरक्षण में सोबन सिंह विश्वविद्यालय अल्मोड़ा उत्तराखंड के अंतर्गत आओ हम सब योग करे कार्यक्रम के तहत  चन्दन लटवाल पिछले 4 माह से बच्चों को निशुल्क योग की बारिकियां सीखा रहे है ।

योग से  मिल रहे है कई फायदे

बच्चों को योग से कई फायदे मिल रहे हैं । योग से बच्चों को शारीरिक,मानसिक ,आध्यात्मिक लाभ मिल रहा है ।  वही चन्दन सिंह लटवाल बताते है  कि हर रोज 300 से अधिक योग शिविर लगाएं जा रहे है जिनका समाज में सकारात्मक प्रभाव पढ़ने के साथ साथ मनुष्य में शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक प्रभाव भी पढ़ता है। बताते चले कि चन्दन लटवाल पीएचडी के छात्र है, वो वर्तमान में अपना शोध कार्य जिसका शीर्षक सूर्यनमस्कार एवं ध्यानात्मक आसनों का युवाओं में प्रत्याबल, समायोजन,एवं प्रसन्नता स्तर पर पढ़ने वाले प्रभाव का अध्य्यन हैं ।

योग से कई रोगों से  जड़ से मुक्ति मिलती है

उन्होंने कहा कि  योग एक विधा है जो मनुष्य जीवन में होने वाले रोगों को कम करने में और कई रोगों से  जड़ मुक्ति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है सभी को अपने जीवन  में योग विधा को अपनाना चाहिए, प्राचीन काल से योग मानव जीवन का अभिन्न अंग रहा है पतंजलि ने यम, नियम , आसन, प्राणयाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि,  योग के आठ अंगों के विषय में बताया है ये आठ अंगों को अष्टांग योग के नाम से जाना जाता है ।

21 जून को इस महायज्ञ का समापन होगा

योग विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष नवीन चन्द्र भट्ट ने बताया कि विगत 21 मई से 21 जून तक निशुल्क योग के शिविर लगाए जा रहे है । सभी को इस महायज्ञ से जुड़ना चाहिए।  विगत वर्षो की भातिं इस वर्ष भी 21 जून को अंतराष्टीय योग दिवस मनाया जा रहा है सिमकनी मैदान में 21 जून को इस महायज्ञ का समापन होगा और सभी सामूहिक रूप से सिमकनी मैदान में योगाभ्यास करेंगे ।