अल्मोड़ा: योनेक्स सनराइज आल इंडिया सीनियर रैंकिग बैडमिंटन टूर्नामेंट, उत्तराखंड के शटलरों ने जीते एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में 31 जनवरी 2026 से 7 फरवरी 2026 तक कर्नाटक के बैंगलोर में आयोजित योनेक्स सनराइज आल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड के शटलरो ने बेहतर खेल प्रदर्शन किया और एक स्वर्ण पदक और दो कांस्य पदक जीते।

जीते पदक

जिसमें अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने अपनी जोड़ीदार महाराष्ट्र की शरवनी वालेकर के साथ खेलते हुए टूर्नामेंट की नंबर वन जोड़ी अमुरथा पी (कर्नाटक) तथा लक्षिता श्रीवास्तव (दिल्ली) की जोड़ी को 21-9,21-13 से पराजित कर महिला डबल्स में स्वर्ण पदक का खिताब जीता। वहीं अल्मोड़ा के ही पांडेखोला निवासी ध्रुव रावत ने दिल्ली की जैनिथ अविगैल के साथ जोड़ी बनाते हुए सेमीफाइनल तक अपना स्थान बनाया जहां उन्हें दिल्ली के निमित्त कुमार और लक्षिता श्रीवास्तव से एक कड़े मुकाबले में 21-19,19-21,20-22 से पराजित होना पड़ा और उन्हें मिक्स  डबल्स में कांस्य पदक मिला। इसके साथ ही देहरादून के ध्रुव नेगी भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर सेमीफाइनल तक पहुंचे और सेमीफाइनल में उन्हें मध्य प्रदेश के अलाप मिश्रा से 21-15,16-21,9-21 से हार का सामना करना पड़ा और उन्होंने भी पुरुष सिंगल्स में कांस्य पदक जीता।

दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार (आई पी एस) पूर्व पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, अध्यक्षा डॉ अलकनंदा अशोक, सचिव बी एस मनकोटी, कोषाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल कोच डी के सेन सहित उत्तराखंड बैडमिंटन संघ तथा अल्मोड़ा बैडमिंटन संघ के सभी पदाधिकारीयों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।