अल्मोड़ा: बाइक से गांजा लेकर जा रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
      
पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक- 30.04.2024  को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान थाना भतरौजखान क्षेत्रान्तर्गत मोहान बैरियर से करीब 200 मीटर आगे भतरौजखान रोड पर मोटरसाइकिल न0- UK18-L-8258 को रोककर चैक करने पर मोटरसाइकिल सवार एक युवक शावेज उर्फ शावेद के कब्जे से एक बैग के अन्दर सफेद रंग की पारर्दशी पन्नी में 2.271 किलोग्राम गांजा बरामद‌ हुई। जिसकी कीमत लगभग 50,000/- रुपये है। अभियुक्त शावेज उर्फ शावेद को गिरफ्तार कर गांजा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को सीज करते हुए अभियुक्त शावेज उर्फ शावेद उम्र- 19 वर्ष पुत्र शमशाद निवासी ग्राम टांडा मल्लू, रामनगर जिला नैनीताल के विरुद्ध थाना भतरौजखान में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
     
थाना भतरौजखान पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उ0नि0 सुनील कुमार, प्रभारी चौकी भौनखाल- थाना भतरौजखान
2. कानि0 देवेन्द्र प्रताप- थाना भतरौजखान
3. कानि0 संदीप मलिक- थाना भतरौजखान