देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के अंतरिक्ष मिशन इसरो से जुड़ी जरूरी जानकारी है।
केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इसरो के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को हरी झंडी दे दी है। इस संबंध में इसरो प्रमुख वी नारायणन ने घोषणा कर यह जानकारी दी है। बताया है कि इस मिशन के तहत 250 किलो का रोवर चांद की सतह पर भेजा जाएगा। यह रोवर वहां के वातावरण और सतह का गहन अध्ययन करेगा। साथ ही इसे जापान के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया जाएगा।इससे पहले इसरो अब तक तीन सफल चंद्रयान मिशन को पूरा कर चुका है।
जुड़ेगी एतिहासिक उपलब्धि
रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया है कि चंद्रयान-3 मिशन में कम वजनी रोवर प्रज्ञान चांद पर भेजा गया था, लेकिन इस बार इससे दस गुना भारी रोवर भेजा जाएगा। साथ ही इससे ज्यादा उन्नत रिसर्च संभव हो सकेगी। इस मिशन से चंद्रमा पर भारत की मौजूदगी और भी मजबूत होगी।