टीवी जगत से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है।
ऋतुराज सिंह का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ऋतुराज सिंह जो अग्नाशय की किसी बीमारी से पीड़ित थे और अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि कुछ ही वक्त में वह घर आ गए थे। वहीं बीते कल सोमवार को कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। इस खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
टीवी शो में निभाई अलग-अलग भूमिकाएं
अभिनेता ऋतुराज सिंह इन दिनों टीवी के लोकप्रिय शो अनुपमा में नजर आए थे। उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मामाजी का किरदार निभाया। इसके अलावा वह ‘हिटलर दीदी’, ‘वॉरियर हाई’, ‘दीया और बाती हम’, आहट, ‘लाडो 2’ और ‘बनेगी अपनी बात’ जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं।इससे अलावा कुछ फिल्मों में भी अभिनय किया है।