22 अप्रैल: आज है विश्व पृथ्वी दिवस,‌ जानें इस दिन को मनाने का उद्देश्य और‌ 2022 की थीम

आज 22 अप्रैल है। आज विश्व पृथ्वी दिवस है। आज (22 अप्रैल को) विश्व पृथ्वी दिवस मना रहा है। यह दिवस 1970 से विश्वभर में धरती को हरा भरा, वायु व पानी से भरपूर बनाने के लिए किया जाता है। यह दिन एक दूसरे को पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए दुनिया भर के लोग मनाते हैं। पृथ्वी को जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग के कुप्रभावों से बचाव के प्रयासों को तेज करना इसके आयोजन का उद्देश्य है।

इस दिन को मनाने की शुरुआत-

अर्थ डे को मनाने की शुरुआत 1970 में हुई थी। सबसे पहले अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण की शिक्षा के तौर पर इस दिन की शुरुआत की थी। एक साल पहले 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव की वजह से त्रासदी हो गई थी। इस हादसे में कई लोग आहत हुए और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने का फैसला किया‌। इसके बाद नेल्सन के आह्वान पर 22 अप्रैल को लगभग दो करोड़ अमेरिकियों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में हिस्सा लिया था।

इस दिन को मनाने का उद्देश्य-

अर्थ डे को मनाने की शुरुआत 1970 में हुई थी। सबसे पहले अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण की शिक्षा के तौर पर इस दिन की शुरुआत की थी। एक साल पहले 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव की वजह से त्रासदी हो गई थी। इस हादसे में कई लोग आहत हुए और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने का फैसला किया। इसके बाद नेल्सन के आह्वान पर 22 अप्रैल को लगभग दो करोड़ अमेरिकियों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में हिस्सा लिया था।

गूगल ने बनाया खास डूडल-

आज विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर भी गूगल ने एक खास डूडल बनाया है, और बताया है कि पृथ्वी का रूप कैसे बदल रहा है। डूडल (Google Dodle) में चार स्थानों के एनिमेशन की एक श्रृंखला है। यह एनीमेशन यह दिखाने के लिए बनाया जा रहा है कि जलवायु परिवर्तन ने पृथ्वी को कैसे प्रभावित किया है।‌‌ एनीमेशन में विभिन्न वर्षों के चित्र हैं। एनीमेशन में चार छवियां तंजानिया में माउंट किलिमंजारो, सेर्मर्सूकिन ग्रीनलैंड, ऑस्ट्रेलिया में ग्रेट बैरियर रीफ और जर्मनी के एलेंड में हार्ज़ फ़ॉरेस्ट की हैं। ये एनिमेशन हर घंटे के बाद बदल जाएंगे।

2022 की थीम-

हर वर्ष इस दिन को मनाने के लिए एक थीम दिया जाता है। इस वर्ष का थीम इनवेस्ट इन आवर प्लेनेट (हमारे ग्रह में निवेश करें) है। यह थीम हमें हमारे स्वास्थ्य, हमारे परिवारों, हमारी आजीविका की रक्षा करने के लिए एकजुट होकर इस ग्रह में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करती है, क्योंकि हरा-भरा भविष्य एक समृद्ध भविष्य है। पिछले साल विश्व पृथ्वी दिवस 2021 की थीम ‘हमारी पृथ्वी को पुनर्स्थापित करें‘ ( रिस्टोर आवर अर्थ) थी।