23 अप्रैल: विश्व पुस्तक दिवस आज, लेखकों, किताबों और पढ़ने का उत्सव, इस इस दिवस के बारे में

आज 23 अप्रैल 2025 है। आज विश्व पुस्तक दिवस मनाया जाता है। यह दिन किताबों और पढ़ने के आनंद को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। जिसे 1995 में यूनेस्को द्वारा घोषित किया गया था।

विश्व साहित्य में एक प्रतीकात्मक तिथि

23 अप्रैल विश्व साहित्य में एक प्रतीकात्मक तारीख है।यह वह तारीख है जिस दिन कई प्रमुख लेखकों, विलियम शेक्सपियर, मिगुएल डे सर्वेंट्स और इंका गार्सिलसो डे ला वेगा की मृत्यु हुई थी। परंपरागत रूप से यह कहा जाता है कि सभी समय के दो महान लेखकों मिगुएल सर्वेंट्स सावेद्रा और विलियम शेक्सपियर की मृत्यु एक ही वर्ष के एक ही दिन, 23 अप्रैल, 1616 को हुई थी। यूनेस्को द्वारा पढ़ने, प्रकाशन और कॉपीराइट को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है। अप्रैल को पढ़ने का जश्न मनाने के लिए चुना गया था क्योंकि यह विलियम शेक्सपियर की पुण्यतिथि है।

जानें इसका इतिहास

यूनेस्को ने 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस के रूप में चुना है। जिससे इस दिन मरने वाले विलियम शेक्सपियर, मिगुएल सर्वेंट्स और इंका गार्सिलसो डे ला वेगा सहित महान साहित्यिक हस्तियों को श्रद्धांजलि दी जा सके। 1995 में, पेरिस में आयोजित यूनेस्को के आम सम्मेलन द्वारा दुनिया भर के लेखकों और पुस्तकों को श्रद्धांजलि देने और उनका सम्मान करने के लिए इस तिथि को अंतिम रूप दिया गया था। यूनेस्को के अनुसार, “युवा पीढ़ी को शिक्षित करने के लिए कहानी सुनाना एक अविश्वसनीय रूप से प्रभावी उपकरण है।” यह दिन विलियम शेक्सपियर, मिगुएल सर्वेंट्स और इंका गार्सिलसो डे ला वेगा सहित प्रसिद्ध लेखकों को सम्मान देने के लिए भी समर्पित है, जिनकी मृत्यु इसी दिन हुई थी।