देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय एथलीटों ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन पदक जीता है।
भारत ने जीत के साथ शुरू किया अपना अभियान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण कोरिया के गूमी शहर में यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। भारत ने इस प्रतियोगिता के लिए 59 सदस्यीय दल भेजा है। जिसमे पहले ही दिन भारत की झोली में दो पदक आए हैं। जिसमें गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता 26 वर्षीय गुलवीर ने 28 मिनट 38.63 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं सर्विन सेबेस्टियन ने पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक में कांस्य पदक जीता है। इससे पहले दिन में सर्विन सेबेस्टियन ने पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में एक घंटा 21 मिनट और 13.60 सेकेंड (1:21:13.60) का समय लेकर कांस्य पदक जीता और इस प्रतियोगिता में भारत का खाता खोला।