उत्तराखंड: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित शिवालिक वेलोड्रोम में आयोजित दो दिवसीय अस्मिता वूमेन लीग राष्ट्रीय प्रतियोगिता (2025-26) का रविवार को समापन हो गया है।
प्रतियोगिता का समापन
इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन ट्रैक पर रोमांचक मुकाबले खेले गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें देशभर से आई महिला साइकिलिस्टों ने अपनी रफ्तार और कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फेडरेशन ऑफ इंडिया और खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 249 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दो दिनों तक यह प्रतियोगिता चली। फाइनल मुकाबलों के बाद विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों द्वारा पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अस्मिता वूमेन लीग: रुद्रपुर में महिला साइकिलिस्टों का जलवा, विजेताओं को किया गया सम्मानित