विधानसभा चुनाव 2026 परिणाम: बंगाल में भगवा लहर, ‘दीदी’ का किला ढहा, खिला कमल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के नतीजों की तस्वीर अब लगभग सामने आने लगी है।

विधानसभा चुनाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सोमवार (4 मई) को हुई वोटों की गिनती ने कई राज्यों में सियासी समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है। जिसमें पश्चिम बंगाल में भाजपा ने ममता बनर्जी के 15 साल पुराने किले को ढहाते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वहीं केरल में एलडीएफ (LDF) का ‘हैट्रिक’ का सपना टूट गया है।

​पश्चिम बंगाल में नया इतिहास

​रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम बंगाल की 294 सीटों (नतीजे 293 पर) में से भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। साथ ही बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। शुरुआती रुझानों में टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर दिख रही थी, लेकिन जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ी, भाजपा ने एकतरफा बढ़त बना ली। जिसमें भाजपा पहली बार बंगाल में अपनी सरकार बनाने की ओर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से आगे चल रही हैं, लेकिन राज्य में उनकी पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

​असम में भाजपा की ‘हैट्रिक’ का रिकॉर्ड

रिपोर्ट्स के मुताबिक असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा एनडीए (NDA) ने इतिहास रच दिया है। भाजपा ने लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता में वापसी की है।‌ भाजपा और उसके सहयोगियों (AGP और BPF) ने 126 सीटों में से 100 से अधिक पर बढ़त/जीत हासिल की है। हिमंता बिस्वा सरमा ने अपनी पारंपरिक सीट ‘जालुकबारी’ से रिकॉर्ड छठी बार जीत दर्ज की है।

​तमिलनाडु में ‘सुपरस्टार’ विजय की धमाकेदार एंट्री

​रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिलनाडु की 234 सीटों पर आए नतीजों ने सबको चौंका दिया है। अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की पार्टी टीवीके (TVK) ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की अगुवाई वाली डीएमके (DMK) को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा है। रुझानों में टीवीके कई सीटों पर निर्णायक बढ़त बनाए हुए है।

​केरलम में यूडीएफ की सत्ता में वापसी

​रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) ने सत्ताधारी एलडीएफ (LDF) को बड़े अंतर से हरा दिया है। पिनाराई विजयन की सरकार के 13 से ज्यादा मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। यूडीएफ ने 140 में से 100 के करीब सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। भाजपा ने भी यहां 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी की अगुवाई वाले एनडीए (NDA) ने अपनी पकड़ बनाए रखी है।