उत्तराखंड: जम्मू के भगवती नगर इंडोर स्टेडियम में 3 से 6 सितंबर तक 15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप आयोजित हुई। जिसमें उत्तराखंड ने कुल 71 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 राज्यों के 1,000 से अधिक खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए उत्तराखंड ने 223 अंक हासिल कर यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। इस संबंध में वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव विनोद लखेरा ने बताया कि राज्य के 110 सदस्यीय दल (93 खिलाड़ी और 17 ऑफिशियल) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 स्वर्ण, 20 रजत और 23 कांस्य पदक जीते।
खिलाड़ियों ने जीते पदक
जिसमें स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में धैर्य भड़ाना, मानस डालाकोटी, सिद्धार्थ जोशी, लक्ष्य अधिकारी, आर्य बहते, सागर सिंह अधिकारी, सिद्धार्थ सिंह, मीत दावरानी, सुनंदा रावत, यशिका बिष्ट, बबीता अधिकारी, अपराजिता श्रीवास्तव, भूमि मान, आर्यन कुमार टम्टा, भाविका त्रेहान, करुणा लखेरा और पलक बलूटिया शामिल हैं।