उत्तराखंड: कुमाऊँ विवि में बजा छात्र संघ चुनाव का बिगुल: 29 सितंबर को होंगे मतदान, इतने अक्टूबर को महासंघ चुनाव

उत्तराखंड: कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल ने छात्र संघ चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

छात्रसंघ चुनाव

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परिसर एवं संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में 29 सितंबर 2026 को छात्र संघ चुनाव कराए जाएंगे। इसके बाद, 01 अक्टूबर 2026 को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। यह निर्णय कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा तथा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय टिहरी के कुलपतियों की संयुक्त बैठक में लिया गया। बैठक में बनी सहमति के बाद कुलपति के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने इन तिथियों की आधिकारिक घोषणा की है।