April 17, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

8 अगस्त: आज “भारत छोड़ो आंदोलन” की है वर्षगांठ, आज ही से शुरू होगा “भारत जोड़ो आंदोलन”

आज 8 अगस्त है। आज के दिन का स्वतंत्रता संग्राम में बेहद खास दिन है। महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए कई अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया और आठ अगस्त 1942 को उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी।

भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत-

8 अगस्‍त को आंदोलन शुरू हुआ और 9 अगस्त 1942 को दिन निकलने से पहले ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सभी सदस्य गिरफ्तार हो चुके थे और कांग्रेस को गैरकानूनी संस्था घोषित कर दिया गया था। यही नहीं अंग्रेजों ने गांधी जी को अहमदनगर किले में नजरबंद कर दिया।77 साल पहले ‘करो या मरो’ के नारे के साथ महात्मा गांधी ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ अपना तीसरा बड़ा आंदोलन छेड़ने का फैसला लिया। 8 अगस्त 1942 की शाम को बम्बई में कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक में ‘अंग्रेजों भारत छोड़ोआंदोलन का प्रस्ताव पास किया गया

भारत जोड़ो आंदोलन-

आजादी के लिए 8 अगस्त 1942 को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ हुआ था, लेकिन अब इसी दिन से ‘भारत जोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत होने जा रही है। जिस पर 25 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से भारत जोड़ो आंदोलन शुरू करने के लिए कहा था। इसके लिए 1860 में बने इंडियन पीनल कोड, 1861 में बने पुलिस ऐक्ट, 1863 में बने रिलिजियस एंडोमेंट ऐक्ट और 1872 में बने एविडेंस एक्ट सहित सभी 222 अंग्रेजी कानूनों को खत्म करने तथा भारत में समान शिक्षा, समान चिकित्सा, समान कर संहिता, समान दंड संहिता, समान श्रम संहिता, समान पुलिस संहिता, समान न्यायिक संहिता, समान नागरिक संहिता, समान धर्मस्थल संहिता और समान जनसंख्या संहिता लागू करने के लिए भारत जोड़ो आंदोलन का शुभारंभ हो रहा है। जिसके बाद 8 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर भारत जोड़ो आंदोलन की शुरूआत होगी।