अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते 20 लाख, लग्जरी कार और यूरोप ट्रिप

​टीवी अभिनेता अविनाश मिश्रा ने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का खिताब अपने नाम किया है। साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हुए रोमांचक ग्रैंड फिनाले में उन्होंने टॉप 3 फाइनलिस्ट ऋत्विक धनजानी और ओरहान अवत्रामणि (ओरी) को हराकर विजेता की ट्रॉफी जीती।

जीती ट्राॅफी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए इस सीजन की थीम ‘डर का नया दौर’ रखी गई थी, जिसकी शूटिंग केप टाउन में हुई। अगस्त में शुरू हुए इस 15वें सीजन में ‘चैंपियंस बनाम चैलेंजर्स’ फॉर्मेट के तहत शो के पुराने और नए खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस सीजन में ऋत्विक धनजानी पहले रनर-अप और ओरी दूसरे रनर-अप रहे। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का टाइटल जीतने पर अविनाश मिश्रा को ट्रॉफी के अलावा 20 लाख रुपये की प्राइज मनी, एक नई कार और यूरोप टूर का पैकेज मिला है। वहीं, इस सीजन में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक कंटेस्टेंट को एक-एक बाइक भी दी गई।
​