April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अयोध्या: श्रीलंका के राजदूत अशोक वाटिका से शिला लेकर पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि

श्रीलंका के राजदूत मिलिंडा मोरागोडा गुरुवार को अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि में भगवान श्रीराम के दर्शन कर पूजा अर्चना की। साथ ही उन्होंने अशोक वाटिका से लाई गई शिला को भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित किया। यह शिला युगों पुराने अयोध्या श्रीलंका के संबंधों की याद दिलाने वाली है।अपहरण के बाद रावण ने माता सीता को श्रीलंका की इसी अशोक वाटिका में रखा था। माता सीता की हनुमान जी से भेंट अशोक वाटिका में ही हुई थी।

राम मंदिर निर्माण से अयोध्या की सनातन संस्कृति निरंतर पल्लवित व पुष्पित हो रही

इस दौरे पर श्रीलंका के उपराजदूत नीलूका, मंत्री पुष्पा कुमार सहित अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में संत धमार्चार्य मौजूद रहे। इस अवसर पर संतों ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से अयोध्या की सनातन संस्कृति निरंतर पल्लवित व पुष्पित हो रही है। सबकी निगाहें अब अयोध्या पर आकर टिकी हुई हैं। हर कोई रामलला का दर्शन करना चाहता है। यह अयोध्यावासियों के लिए हर्ष का विषय है।

20 वर्षों से श्रीलंका में रामायण यात्रा नाम की एक परियोजना संचालित हो रही

तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने भी स्वीकार किया कि इस शिला के प्रति पूरा सम्मान अर्पित किया जाएगा। हालांकि अभी यह नहीं तय किया जा सका है कि राम मंदिर में अशोक वाटिका से आई शिला का किस रूप में प्रयोग होगा। शिला समर्पित करने के बाद श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल ने अयोध्या राज्य परिवार के प्रासाद राज सदन में पत्रकारों से वार्ता की। श्रीलंका के उप उच्चायुक्त नीलूका कदरगमआ ने बताया कि श्रीलंका में रामायण राम कथा अयोध्या के बारे में सभी जानते हैं। 20 वर्षों से श्रीलंका में रामायण यात्रा नाम की एक परियोजना संचालित है। श्रीलंका की रामायण यात्रा में बहुत से भारतीय भी शामिल होते हैं वे श्रीलंका में रामायण कालीन अवशेषों का दर्शन करते हैं।