April 26, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

बागेश्वर: अभिजीत सिंह मनकोटी ने पास की सिविल सर्विस परीक्षा

बागेश्वर जिले के ग्राम असों-मल्लाकोट  के मूल निवासी  अभिजीत सिंह मनकोटी ने सिविल सर्विस परीक्षा उत्तीर्ण  कर ली है। जिसमें अभिजीत सिंह मनकोटी की रैंक 586 आई है। उनकी सफलता पर उनके गांव असों –  मल्लाकोट व इलाके में खुशी का लहर है। उनके पिता आनंद सिंह मनकोटी केन्द्रीय रेशम विभाग में नौकरी करते थे। उनकी एक बहन अपराजिता है, जिनकी शादी हो चुकी है। उनकी माताजी का निधन 13 साल पहले हो चुका है।

शरू से रहे मेधावी छात्र-

अभिजीत ने अपनी इंजिनियरिंग की पढ़ाई भारतीय विद्या पीठ पुणे से की है। अभिजीत शरू से मेधावी छात्र रहे हैं।
अभिजीत ने सिविल सर्विस की तैयारी बेसिक किताबें पढकर व इन्टरनेट द्वारा की। सिविल सर्विस में उनके विषय राजनितिक शास्र व इंटरनेशनल रिलेशन थे।