May 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

बागेश्वर: पानी के लिए हाहाकार, इन 12 गांवों में पांच हजार से अधिक की आबादी प्रभावित

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के काफलीगैर तहसील के धूराफाट क्षेत्र में पानी का संकट बना हुआ है। जिससे लोग काफी परेशान है।

पेयजल संकट से बढ़ी दिक्कतें

मिली जानकारी के अनुसार यहां पानी की समस्या होने से करीब 12 गांवों की 5000 से अधिक की आबादी प्रभावित हो रहीं हैं। प्राकृतिक जलस्रोतों और हैंडपंपों से पानी ढो रहे हैं। जानकारी के अनुसार धूराफाट के बोहाला, असों, पाना, सिया, रैखोली, नंदीगांव, बौड़ी, एरियागाड़, चनबौड़ी, घटगाड़ आदि गांवों में सरयू नदी से बनी धूराफाट पंपिंग पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। सरयू नदी का जलस्तर कम होने से पंप में  खराबी आई है।

पानी की समस्या होगी दूर

इस संबंध में ईई जल संस्थान बागेश्वर, सीएस देवड़ी ने बताया कि नदी के पानी को पंप हाउस की ओर मैन्युअली डायवर्ट किया गया है। मशीन लगाने के लिए अनुमति मांगी गई है। खराब पंप को मरम्मत के लिए भेजा गया है। एक सप्ताह के भीतर पंप की समस्या दूर हो जाएगी।