बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में इस महीने जनवरी में उत्तरायणी मेला आयोजित होने वाला है।
दीवारों और घाटों को सजाने-संवारने का काम जारी
जिसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार नगर में रंगरोगन का काम चल रहा है। इसमें बागनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार समेत मंदिर परिसर, सरयू नदी किनारे बने घाटों, गोमती और सरयू पुल, नगर की सड़कों के किनारे बनी दीवार, सरयू और गोमती नदी के तट समेत मेला स्थल नुमाइशखेत और आसपास के क्षेत्र में रंगरोगन किया जा रहा है। सरयू नदी पर लकड़ी के अस्थायी पुल काम भी अंतिम चरण में है। गोमती नदी पर पुल बनाना शेष है।