बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में सरकारी अस्पतालों में इलाज सस्ता हो गया है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा
मिली जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पतालों में पर्ची काटने के लिए कम पैसे देने होंगे। जिला अस्पताल में 28 की जगह अब 20 रूपये में पर्ची कटेगी। अब तक पीएचसी में ओपीडी के लिए मरीजों को 13 रुपये देने होते थे, जिसका शुल्क घटकर 10 रुपये हो गया है। वहीं सीएचसी में 15 रुपये की बजाय 10 रुपये और जिला अस्पताल में 28 रुपये की बजाय 20 रुपये ही मरीज देंगे। ओपीडी (वाह्य रोगी विभाग) से लेकर आईपीडी (अन्त: रोगी विभाग) की दरों में कटौती की गई है। आईपीडी के लिए भी मरीजों को पीएचसी में 17 रुपये की बजाय 15 रुपये, सीएचसी में 57 रुपये की बजाय 25 रुपये और जिला अस्पताल में 134 रुपये की बजाय 50 रुपये मरीज देंगे।