बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के गरूड़ में राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलों के बजवाड़ गांव में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
गांव में मिला शव
मिली जानकारी के अनुसार शव की शिनाख्त बजवाड़ गांव निवासी कृष्णा दयाल (55) के रूप में हुई है। जो गांव में दुकान चलाता था। ग्रामीणों ने शनिवार को इस शव देखा। जिसके बाद राजस्व पुलिस को सूचना दी। राजस्व पुलिस ने बताया कि शव के शरीर में कई जगह पर गहरे घाव है। जिस पर राजस्व पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी मृतक के परिजनों ने फिलहाल तहरीर नहीं दी है। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है।