3,036 total views, 2 views today
बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष बंसती देवी क्षेत्र भ्रमण से लौट रही थी। तभी उनके वाहन पर शुक्रवार की शाम को पहाड़ी से पत्थर गिर गया।
गनीमत रही नहीं आई कोई चोट
शुक्रवार की शाम को जिपं अध्यक्ष बसंती देव क्षेत्र भ्रमण से बागेश्वर लौट रहीं थीं। उनका वाहन जैसे ही झूनी के पास पहुंचा तो पहाड़ी में चर रही बकरियों के चलने से पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। एक पत्थर जिपं अध्यक्ष की कार के फ्रंट शीशे पर आ गिरा। चालक की साइड गिरे पत्थर से शीशा टूट गया। गनीमत रही कि कार में सवार जिपं अध्यक्ष, चालक अर्जुन कुमार को कोई चोट नहीं आई।
More Stories
अल्मोड़ा: आज अल्मोड़ा जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, यह रहेगा कार्यक्रम
उत्तराखंड: यहां अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के चार घायल
पाकिस्तान के सैन्य तानाशाह और पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का निधन