बागेश्वर: गोमती नदी को बना दिया डंपिंग जोन, सड़क किनारे लगी रेलिंग भी की ध्वस्त

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नगर में भवन निर्माण कर्ताओं ने इन दिनों गोमती नदी को डंपिंग जोन बना दिया है।

मलबा डालने से एनजीटी के नियमों का हो रहा उल्लंघन-

बताया जा रहा है कि खुदाई करके निकल रही मिट्टी को बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग से गोमती नदी में डाला जा रहा है। मिट्टी डालने से सड़क किनारे लगी रेलिंग भी ध्वस्त हो गई है। इससे मार्ग में दुर्घटना का भय बना हुआ है। प्रशासन व लोनिवि इस पर चुप्पी साधी हुई है। मलबा डालने से जहां एनजीटी के नियमों का उल्लंघन हो रहा है वही इससे नदी प्रदूषित हो रही है। इसके बावजूद भी जनपद में प्रशासन अतिक्रमणकारियों व एनजीटी के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।