बाॅलीवुड जगत से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। बड़े पर्दे के मशहूर एक्टर शिव सुब्रमण्यम का निधन हो गया है। शिव सुब्रमण्यम के निधन की जानकारी मशहूर फिल्मकार हंसल मेहता ने दी है।
शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन-
शिव कुमार सुब्रमण्यम एक्टर और स्क्रीन राइटर थे। परिंदा के लिए उन्हें बेस्ट स्क्रीनप्ले और हजारों ख्वाहिशें ऐसी के लिए सर्वश्रेष्ठ कहानी के फिल्मफेयरअवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। शिव कुमार सुब्रमण्यम का अंतिम संस्कार 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे मोक्षधाम हिंदू श्मशानभूमि में किया जाएगा।