April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

बागेश्वर: वनों को आग से बचाने के लिए यहां स्थापित किया मास्टर कंट्रोल रूम


उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां वनों को आग से बचाने के लिए जिले में मास्टर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

दी जाएगी जानकारी-

जिसके बाद अब आग लगने पर त्वरित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इसमें इससे संबधित जानकारी दी जाएगी। इसमें आग लगने की घटना से लेकर आग बुझाने तक की जानकारी मिल सकेगी। इसमें ग्राम पंचायत के सरपंच से लेकर फायर वाचरों को भी कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है।

मिलेगी जानकारी-

जिसके बाद अब 05963-220249 और मास्टर कंट्रोल रूम का नंबर 9557881705 जारी कर दिया है। इन नंबरों पर आग लगने से लेकर आग से हुए नुकसान, आग बुझाई गई या नहीं इसकी जानकारी मिलेगी।