बागेश्वर: अणां मोटर मार्ग में दो बाइक सवारों पर झपटा गुलदार, युवकों ने बाल-बाल बचाई जान

गरुड़ (बागेश्वर) से जुड़ी खबर सामने आई है। पहाड़ों में लगातार गुलदार आतंक का पर्याय बन रहे हैं। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं बैजनाथ रेंज के अकुणाई अणां मोटर मार्ग में तेंदुए ने दो बाइक सवारों की बाइक पर हमला कर दिया।

गुलदार का आतंक

मिली जानकारी के अनुसार शाम अलग-अलग समय पर दो बाइक सवार गरुड़ से अणां जा रहे थे। सड़क के किनारे घात लगाये तेंदुए ने साढ़े छह बजे एक बाइक सवार की बाइक पर हमला बोला दिया। बाइक सवार के चिल्लाने के बाद तेंदुआ मौके से भाग गया। उसके कुछ देर बाद तेंदुए ने दूसरे बाइक सवार पर हमला कर दिया।। बाइक सवार ने बाइक तेज गति से भगाकर अपनी जान बचाई। वहीं लोगों ने विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।