March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

बागेश्वर: मार्च के महीने में लग रहा कोहरा, लोग हैरान

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। मार्च का महीना है। जिसमें लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। मार्च के महीने मौसम में आए बदलाव से लोग हैरान हैं।

मार्च में कोहरा छाए रहने से लोग हैरान

वहीं बागेश्वर में सुबह कोहरा लगने लगा है जबकि नदी-घाटी वाले इलाकों में कोहरा शीतकाल में लगता है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। रविवार को बागेश्वर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था। वहीं ठंड भी बढ़ी है। मार्च के महीने में कोहरा लगने से लोगों को अचंभा हो रहा है। लोग इसे जलवायु परिवर्तन के रूप में भी देख रहे हैं।