बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां यूथ कांग्रेस ने पोस्टर व बैनर के जरिये यंग इंडिया बोल कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
दी आंदोलन की चेतावनी
जिसमें पार्टी कार्यालय में मंगलवार को जिला प्रभारी कृष्णा लटवाल ने कार्यक्रम शुरू किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में स्थापित जन औषधि केंद्र के लगातार बंद रहने पर नाराजगी जताई है। इसके विरोध में जिला अस्पताल में जाकर विरोध जताया। इसे सरकार का फेलियर बताया। साथ ही जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, युकां के गोकुल परिहार, कवि जोशी, दान सिंह टंगड़िया, प्रकाश बाछमी, रुद्रा पांडेय, रवींद्र सिंह, गौरव आदि मौजूद रहे।