बागेश्वर: सड़कों पर आवाजाही के लिए बढ़ी ई-रिक्शा की संख्या, नगरपालिका ने खरीदे छह नए ई- रिक्शा

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर नगर की सड़कों पर आवाजाही के लिए ई-रिक्शा की संख्या बढ़ गई है। जो अब 12 हो गई है।

नगर में ई- रिक्शा की संख्या हुई 12

मिली जानकारी के अनुसार नगरपालिका ने छह नए ई- रिक्शा खरीदे हैं। नगरपालिका की पहल पर अक्तूबर 2021 में पहली बार नगर में दो ई-रिक्शा का संचालन शुरू हुआ। इसके बाद 2022 में दो नए ई-रिक्शा खरीदे गए। फिर इनकी संख्या को बढ़ाकर छह कर दिया गया। वहीं वर्तमान में छह नये ई- रिक्शा और खरीदे गए हैं। अब नगर में ई-रिक्शा की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। यह ई-रिक्शा भी परिवहन विभाग की अनुमति वाले मार्गों पिंडारी रोड, बिलौना रोड, नगर क्षेत्र और मंडलसेरा बाईपास में संचालित होंगे