बागेश्वर जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में लोगों को डायलिसिस की सुविधा मिलने लगी है। लंबे इंतजार के बाद लोगों को यह सुविधा मिल रही है।
मरीजों को मिलेगा लाभ-
इस सुविधा के मिलने के बाद अब तक 19 लोगों का डायलिसिस भी किया जा चुका है। जिसके बाद अब मरीजों को डायलिसिस के लिए हल्द्वानी और बाहरी क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा।