बागेश्वर: थानाध्यक्ष कौसानी द्वारा दो युवकों को 26 ग्राम स्मैक के साथ किया गया गिरफ्तार

अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने के संबंध में समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

अवैध स्मैक हुई बरामद-

इसी क्रम में बिपिन चंद्र पंत, क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के पर्यवेक्षण में दिनांक 14-08-2021 को थानाध्यक्ष सुश्री निधि शर्मा थाना कौसानी द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्रांतर्गत शांति व्यवस्था/अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग करते समय ड्यूटी के दौरान हिमालय होटल कौसानी से  50 मीटर आगे दो संदिग्ध व्यक्ति राशिद पुत्र अब्दुल हनीद निवासी  ग्राम भौना थाना बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र-19 वर्ष, मोहिद पुत्र खलील अहमद निवासी- ग्राम भौना थाना बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र- 23 वर्ष से पूछताछ की। जिसमें उनके कब्जे से अवैध कुल 26 ग्राम  स्मैक बरामद की गई। जिसकी कीमत 2,07,000 है।

दोनों युवकों को किया गिरफ्तार-

जिसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाना कौसानी में उनके विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या- 06/21 धारा- 08/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट बनाम राशिद एवं मु0अ0सं0- 07/21 धारा- 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट बनाम  मोहिद का अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके बाद आज दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।